संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलहोग की जीव विज्ञान की प्रवक्ता हितैषी शर्मा ने अपने प्रोजेक्ट ‘विरासत से उपचार, स्वास्थ्य और प्रकृति के लिए परंपरा और नवाचार का संगम’ के बारे में विचार प्रस्तुत किए। वह अर्थजस्ट इकोसिस्टम्स द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट के सहयोग से आयोजित कोहोर्ट-2 संचार सत्र के तहत बोल रही थीं।हितैषी शर्मा ने छात्रों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों और ग्राम पंचायत के सहयोग से एक नृवंश वानस्पतिक अध्ययन किया और स्कूल परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया। पर्यटकों के बीच पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक जागरूकता अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत पर्यटकों को कचरा एकत्र करने के लिए थैलियां दी गईं और आईएम के ग्रीन टूरिस्ट के संदेश वाले स्टिकर प्रदान किए गए।