फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Wed, 04 Sep 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर बौनी में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। भटोली कलां पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर बौनी में कथा आयोजक रामेश्वर दास शर्मा की ओर से कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा धौलघाट चौक होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कथा वाचक डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने बताया कि वीरवार से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान किया जाएगा। 11 सितंबर को कथा के समापन अवसर पर यज्ञ व भंडारा होगा। कलश यात्रा के पश्चात कथावाचक ने भक्ति के बारे बताया कि भक्ति सभी धर्मों में समान रूप से पाया जाने वाला तत्व है। जिस जिज्ञासा से धर्म की उत्पत्ति होती है, भक्ति के बीज वहीं से अंकुरित होते हैं। ईश्वर को सर्व-शक्तिमान एवं कल्याणकारी मान कर, उसे प्रसन्न करने का एक मार्ग भक्ति है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राम दित्ता, राम स्वरूप, पद्म ठाकुर, जगदीश ठाकुर, राकेश शर्मा, भगवान दास, सुभाष, रामपाल, भाग सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें