फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने नालागढ़ पहुंचीं 10 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
18 टीमें रविवार को पहुंचेंगी, रिसीव करने के लिए विभाग की टीम चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता की तैयारियां कीं पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। शिक्षा विभाग ने 19 जनवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को 10 टीमें नालागढ़ पहुंच गई हैं। 18 टीमें रविवार को पहुंचेंगी। टीमों के ठहरने, खाने-पीने व आने-जाने की व्यवस्था कर दी गई है। नालागढ़ में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गोपाल चौहान ने बताया कि शनिवार को 10 टीमें नालागढ़ पहुंच गईं। टीमों का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शिक्षा विभाग की टीम ने स्वागत किया। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था कर दी गई है। नालागढ़ कन्या स्कूल केे मैदान में प्रतियोगिता होगी। खाने-पीने की व्यवस्था राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की मैस में की गई है। हर टीम को किन्नौर के सेब की पेटी दी जाएगी। हर खिलाड़ी को टोपी, शाॅल व हुड देकर सम्मानित किया जाएगा। महिला खिलाड़ियों को होटल तक जाने और लाने के लिए स्पेशल बसें लगाई गई हैं। 18 टीमें रविवार को नालागढ़ पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

हिमाचल की टीम रविवार को पहुंचेंगी नालागढ़
हिमाचल की टीम में गुंजन, वंशिका नेगी, आरूषि, वैधवी, गुंजन, आरूषि, श्रेया, सानिया, अंबिका ठाकुर, मोनिका, तमन्ना ठाकुर व एकता चंदेल को शामिल किया गया है। टीम के साथ डीपीई ममता, कोच सुरेंद्र व पीईटी रीता कुमारी होंगी। हिमाचल की टीम का खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा में प्रशिक्षण शिविर चला हुआ है। रविवार को टीम नालागढ़ पहुचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें