ओपन कैटेगरी में विजेता टीम को दिया जाएगा 25,555 रुपये का नकद पुरस्कार
700 रुपये होगी एंट्री फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। युवा मंडल जोहड़जी की ओर से 10 और 11 नवंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों की टीमें भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तीन कैटेगरी रखी गई हैं। इसमें 65 किलोग्राम कैटेगरी में विजेता को 11 हजार की राशि ही जाएगी जबकि उपविजेता को 9,100 रुपये दिए जाएंगे। इस कैटेगरी में 500 रुपये एंट्री फीस होगी। इसी तरह ओपन कैटेगरी में विजेता को 25,555 रुपये नकद जबकि उपविजेता को 18,555 रुपये दिए जाएंगे। इस वर्ग में एंट्री फीस 700 रुपये होगी। इसी तरह सब जूनियर कैटेगरी में विजेता टीम को 3,100 रुपये और उपविजेता टीम को 2,100 रुपये दिए जाएंगे जबकि एंट्री फीस 350 रुपये देनी होगी। इसके अलावा लड़कियों की कबड्डी भी होगी, जिसमें एंट्री फीस नहीं होगी। इसके अलावा बेस्ट ऑलराउंडर को 1000 रुपये, बेस्ट कैचर व रेडर को 500-500 रुपये की राशि नकद दी जाएगी। मैच 10 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएंगे।