दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार
धुंदन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की। भौतिक प्रवक्ता राजेश कुमार ने प्रार्थना सभा में बताया कि इस वर्ष विकसित भारत के लिए तकनीक थीम के साथ इस दिवस को मनाया गया है।
डॉ. अनिता देवी के नेतृत्व में बच्चों ने गणित और विज्ञान ओलंपियाड में भाग लिया। तत्पश्चात विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन पर बच्चों को फिल्म दिखाई। विज्ञान प्रश्नोत्तरी पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें ज्योति, सिद्धार्थ, अक्षरा ने प्रथम स्थान, नमन, रिया और सोनाक्षी ने द्वितीय स्थान, जानवी, गुंजन और कृषव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
दाड़लाघाट के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार