फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट

विज्ञापन
नौणी यूनिवर्सिटी में शुरू हुई किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुख्यातिथि से मिलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में मंगलवार से जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसमें देश के 28 राज्यों से 1000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मंगलवार को खिलाड़ियों का वेट, मेडिकल और फॉर्म अटेस्टेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के बैनर तले हो रही है, जिसकी मेजबानी अमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन हिमाचल कर रही है। पांच दिवसीय टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों का चयन एशियन टूर्नामेंट और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा। हिमाचल एसोसिएशन के वर्किंग प्रेजिडेंट पुनीत वर्मा और जनरल सेक्रेटरी डॉ. संजय यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 से 18 आयु वर्ग की इस जूनियर प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन पॉइंट फाइट, लो किक और फुल कॉन्टैक्ट जैसी विभिन्न श्रेणियों में करेंगे। टूर्नामेंट में सबसे अधिक प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचे हैं। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि 2021 में ओलंपिक समिति व भारत सरकार से मान्यता मिलने के बाद किक बॉक्सिंग का तेजी से विकास हुआ है। नौणी में आयोजित यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है और यहां से विजेता एशियन स्तर पर जाएंगे। आयोजक कमेटी सदस्य तिलक राज शर्मा, अनिल शर्मा, गोपाल, अखिल का आयोजन में विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें