फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: न्यायाधीश शरद लगवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
सोलन की कोठों पंचायत में पौधारोपण करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल व अन्य। स्र
विज्ञापन
कोठों के गलानग गांव में रोपे 70 पौधे, जनभागीदारी को बताया जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को पौधरोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वह मंगलवार को ग्राम पंचायत कोठों के गलानग गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन हमें ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की जरूरत है। इस अवसर पर देवदार, पढ़ग, पाजा और खनूर प्रजाति के 70 पौधे रोपे गए। वन मंडलाधिकारी सोलन प्रदीप कुमार ने पौधारोपण अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय मंडियाल, सीजेएम दिव्या ज्योति पटियाल, डीएलएसए सचिव प्रशांत सिंह नेगी सहित न्यायिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें