फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोगिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 25 करोड़ का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीए 19 करोड़ से कम
विज्ञापन

अफवाह फैलाने पर अधिवक्ता के विरुद्ध बार काउंसिल में शिकायत
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बीओडी की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बैंक के चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य कार्यालय में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई और बैंक के प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बैंक का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बैंक का ग्रॉस प्रॉफिट लगभग 36 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ करीब 25 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके अलावा बैंक का नेट एनपीए शून्य प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि ग्रॉस एनपीए 19 करोड़ रुपये से कम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैंक के डिपॉजिट और ऋण वितरण में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। इस संबंध में बैंक ने संबंधित अधिवक्ता के खिलाफ हाईकोर्ट बार काउंसिल से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में सोलन पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

बैठक में बैंक के निदेशक लाज किशोर, संजीव कौशल, पितांबर नेगी, लक्ष्मी ठाकुर, रोशन ठाकुर, विजय ठाकुर और प्रबंध निदेशक पंकज सूद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें