फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोगिंद्रा बैंक का 2026 का कैलेंडर का हुआ विमोचन

विज्ञापन
जोगिंद्रा बैंक के कलेंडर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री। स्रोत: बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
जोगिंद्रा बैंक का 2026 का कैलेंडर का विमोचन
विज्ञापन

सोलन। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान बैंक के संबंधित कई बातों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, विधायक अर्की संजय अवस्थी, विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी, विधायक कुटलैहड़ विवेक शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन



इनसेट
पीरस्थान मेले को मिला जिला स्तरीय दर्जा
नालागढ़। नालागढ़ के ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने से लोगों में खुशी की लहर छा गई है। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री ने इस मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा मेले के दौरान की गई थी, जिसे अमलीजामा पहना दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह मेला बहुत प्राचीन है और यहां दूरदराज के क्षेत्रों से लोग पीरस्थान स्थित लखदाता पीर की दरगाह पर शीश नवाने आते हैं। स्थानीय पंचायत की प्रधान सरोज देवी, उपप्रधान मुकेश सैनी, पूर्व प्रधान गुरप्रताप बब्बू,पीरस्थान मेला कमेटी व क्षेत्र के लोगों ने इस मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने पर आभार जताया है। वहीं नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने जिला स्तरीय दर्जा देने लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें