फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिया लाल ठाकुर अध्यक्ष, देव बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महलोग सभा के द्वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। महलोग सभा के द्वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद की कमान घडसी पंचायत के जिया लाल ठाकुर को सौंपी गई। वहीं बाड़िया पंचायत के देवकरण कौशल को महासचिव चुना गया। राजिंद्र ठाकुर को फिर से कोषाध्यक्ष चुना गया। नए अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर ने अपनी प्राथमिकता में सभी पंचायतों के हर घर तक सभा का सदस्यता अभियान पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक बुलाकर हर पंचायत का दौरा शुरू किया जाएगा। इसमें एक महीने में तीन पंचायतों के सभी घरों तक पंहुचने का टारगेट बनाया गया है। इसके अलावा करीब 6 महीनों में सभी 21 पंचायतों के हर गांव को सभा के साथ जोड़कर संगठित किया जाएगा एवं लोगों की समस्याओं को उचित प्लेटफार्म पर उठाकर उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें