फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिया लाल ठाकुर चुने गए पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष

Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा महलोग में आयोजित हुए कल्याण संघ के आम चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा महलोग इकाई के आम चुनाव में जिया लाल ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। पट्टा महलोग में घड़सी इकाई के प्रधान पीसी वर्मा की देखरेख में कराए गए चुनाव में जिया लाल ठाकुर को दोबारा प्रधान और देवकरण कौशल को महासचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त सर्वसम्मति से ही कर्मेंद्र सिंह को अतिरिक्त सचिव, हरी सिंह वर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, एआर भाटिया को कोषाध्यक्ष, जगत राम मेहता को उपप्रधान, सुंदर लाल को उपप्रधान, गुलाब सिंह ठाकुर को प्रेस सचिव, रामजी दास शर्मा और घनश्याम थलयारी को जिला प्रतिनिधि चुना गया। नव निर्वाचित प्रधान जियालाल ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में अपने तीन वर्षों के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया और वर्तमान में पेंशनर्स के लंबित देय भत्तों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी पेंशनर्स प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा और जिला अध्यक्ष के डी शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयत्नशील रहे हैं। वर्तमान की बात की जाए तो मुख्य मांगों में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त छूटे हुए उन पेंशनर्स का लीव एनकैशमेंट ग्रेच्युटी और पेंशन, पे एरियर, महंगाई भत्तों की किस्तें और उनका एरियर यहां तक कि बहुत से पेंशनर्स का चिकित्सा बिलों का भुगतान भी अभी देय है।
उन्होंने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह किया कि प्रदेश के पेंशनर्स आपकी वह संपत्ति है जिन्हें अपने-अपने विभागों का 30-40 वर्षों का अनुभव है। उन्हें इतना तो पता ही है कि कौन सा राजनीतिज्ञ या प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर है और कौन नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी को बुजुर्गों की समस्याओं के प्रति सहानुभूति होनी चाहिए। उन्होंने सभा में आए सभी पेंशनर्स भाइयों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बलदेव सिंह, कमल शर्मा, जीत राम वर्मा, बृज लाल ठाकुर, कली राम, लक्ष्मी चंद, गीता राम, हीरा सिंह, राम कृष्ण, हेम राम, रतिराम, श्री संदीप शर्मा, लच्छी राम ठाकुर, सीताराम, गुरुदेव इत्यादि अन्य पेंशनर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें