फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल में जेठना, वाद विवाद में संजौली की टीम बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल पंचायत में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत चायल के राष्ट्रीय ध्वज प्रांगण में दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता के समापन हो गया। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल अंडर-14 में जेठना स्कूल को विजेता, स्नेक रेप्टर क्लब चायल उपविजेता रहा। वाद विवाद में छात्राओं में संजौली की टीम विजेता और शूलिनी क्लब सोलन की टीम उपविजेता रही। ड्राइंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग तेजस्वनी, भानवी, रितिका और सीनियर वर्ग में वंशिका, नव्या, शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। वाद विवाद में नायरा, सुहाना नवनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। क्विज में सृष्टि व श्रुति, सना व नायरा, रिमशा व मन्नत की टीमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं मुख्यातिथि ने श्रीजी परिवार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा की आज के समय में इस प्रकार के कार्य करते रहना बहुत जरूरी है। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं का मानसिक, शारीरिक विकास होता है और वह नशे से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम में चायल-शिमला मार्ग को चौड़ा करने के लिए 54 करोड़ की राशि जारी कर दी गई हैं, जिससे अब शिमला पहुंचने में कम समय लगेगा। इस दौरान श्रीजी परिवार के संचालक श्रीहित, अभय शर्मा,अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष नंद राम कश्यप, उपप्रधान चायल पंकज ठाकुर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंद्र वर्मा, व्यापार मंडल प्रधान इंद्र ठाकुर, ग्रामीण बैंक के निदेशक योगिंद्र वर्मा, भाजपा नेता मदन ठाकुर, नवीन कुमार, मोहिंद्र सिंह, भाजयुमो के रिंकज गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें