फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में डेंगू, डायरिया के बाद पीलिया ने पसारे पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन में डेंगू और डायरिया के बाद अब पीलिया ने भी पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल में पांच मामले हेपेटाइटिस-बी (पीलिया) पॉजीटिव के आने से हड़कंप है। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग बारिश से पीलिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने की बात कह रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पूरे जिला भर से 12 दिनों के भीतर 34 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनमें से क्षेत्रीय अस्पताल में आए पांच मरीजों में हेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी पीलिया के मामले ज्यादा संख्या में न आने का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन बारिश के कारण पीलिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास सभी ब्लॉकों में दवाइयां उपलब्ध हैं।
इसके साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पीलिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स भी ब्लॉक सहित जिला भर में तैनात हैं। इसी के साथ लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ बावड़ियों का पानी न पीने और पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

पांच मामले हेपेटाइटिस-बी के आए पॉजीटिव : डॉ. एनके गुप्ता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में पांच मरीजों मेंहेपेटाइटिस-बी पॉजिटिव पाया गया है। जिले में 12 दिनों के अंदर पीलिया के 34 मामले सामने आए हैं। जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तहर से अलर्ट है। लोगों को पानी को उबालकर पीने की सलाह देने के साथ बावड़ियों का पानी न पीने की सलाह दी जा रही है। अभी पीलिया के इतने ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें