फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में पीलिया ने पसारे पांव, 15 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट में पीलिया ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। कंडाघाट अस्पताल में अभी तक 15 पीलिया के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा जनजनित रोगों में भी दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इसमें उल्टी और दस्त के रोजाना कई मामले अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें अभी तक सबसे अधिक पिछले बीस दिनों में कंडाघाट, दोलग, साधुपुल, तुंदल और आसपास के गांवों से पीलिया के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ पीलिया रोगी घरेलू तरीके से भी उपचार करने वाले लोगों के पास पहुंच रहे हैं। इस कारण क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर भी पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लग गए हैं। संबंधित क्षेत्रों में आईपीएच विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
बारिश के मौसम शुरू होते ही जलजनित रोग भी बढ़ जाते हैं। इसका मुख्य कारण दूषित पेयजल होता है। इसमें पीलिया सहित डायरिया फैलने का भी अंदेशा बढ़ जाता है। वहीं कंडाघाट क्षेत्र में एक साथ पीलिया के इतने मामले आने के बाद संबंधित स्वास्थ्य विभाग सहित आईपीएच विभाग की कसरत भी तेज हो गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग से गठित टीम लोगों को जलजनित रोगों को लेकर जागरूक कर रही है, वहीं आईपीएच विभाग संबंधित पेयजल योजनाओं को गुणवत्ता को जांचने में जुट गया है।
विज्ञापन

पानी उबाल कर पीएं लोग
कंडाघाट नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. पराथा नंदा ने बताया कि अस्पताल में विगत दिनों से पीलिया के 15 मामले व उल्टी दस्त के 10 मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पानी को उबाल कर पीए, वहीं बिमारी के दौरान डाक्टरों की सलाह पर ही दवाईयों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें