फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जानवी मिस और जतिन चौहान चुने मिस्टर एसवीएन

विज्ञापन
एसवीएन स्कूल कुनिहार में विदाई पार्टी के दौरान वि​भिन्न टाइटल से सम्मानित विद्यार्थी। स्रोत: स्
विज्ञापन
एसवीएन स्कूल कुनिहार में विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। एसवीएन स्कूल कुनिहार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण टाइटल सेरेमनी रही। इस दौरान जानवी को उनकी गरिमा, आत्मविश्वास और विद्यालय में उत्कृष्ट सहभागिता के लिए मिस एसवीएन के खिताब से नवाजा गया। वहीं जतिन चौहान को उनके नेतृत्व कौशल और विद्यालय के प्रति विशेष योगदान के लिए मिस्टर एसवीएन चुना गया। इसके अतिरिक्त वेदिका को प्रभावशाली व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति के लिए मिस फेयरवेल तथा आदर्श को सक्रिय भागीदारी और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गीत, नृत्य और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई छात्रों ने अपने विद्यालयीन जीवन के अनुभव भी साझा किए। विद्यालय के चेयरमैन टीसी गर्ग ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और कड़ी मेहनत को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सीखे गए संस्कार और मूल्य ही भविष्य की सफलता की मजबूत नींव होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें