फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू-सोलन हाईवे की टारिंग से धर्मपुर में लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वनवे ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों और यात्रियों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन हाईवे पर टारिंग के कार्य के कारण धर्मपुर बाजार में दूसरे दिन भी यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इससे स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। धर्मपुर बाजार में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण कालका, चंडीगढ़, कसौली और कंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए सड़क किनारे खड़े रहना पड़ा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर टारिंग का कार्य वाहन चालकों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। वहीं, यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए धर्मपुर पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रभारी धर्मपुर दलीप सिंह तोमर ने बताया कि हाईवे पर टारिंग के कार्य के कारण वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें