फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिलेभर के मंदिरों में किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Fri, 02 Aug 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जोहड़जी के शाया गांव में ​शिवलिंंग पर हरिद्वार से लाये गंगा जल का ​अ​भिषेक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर शुभ मुहूर्त में कांवड़ियों ने चढ़ाया गंगाजल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर जिलेभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने अलग-अलग शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान कई मंदिरों में रूद्राभिषेक भी किया गया।
इसमें जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर जटोली, कुनिहार के शिव तांडव गुफा, अर्की के लुटरू महादेव में विशेष पूजा के साथ रूद्राभिषेक किया गया और भगवान शिव की विशेष पूजा हुई। वहीं धर्मपुर सनातन धर्म मंदिर में कांवडियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान दो घंटे तक भक्तजनों ने भजन कीर्तन भी किया। वहीं सोलन के सनातन धर्म मंदिर में भी एक साथ 111 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा की। इसके अलावा जिलेभर के मंदिरों में भजन कीर्तन हुए और भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को जल चढ़ाने का विशेष महत्व है। श्रावण मास के शुरू होते ही कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लाने चले गए थे। शुक्रवार तक सभी कांवड़िये अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में पहुंच गए और शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान शिव पर गंगाजल चढ़ाया।

जोहड़जी के शाया गांव में शिवलिंंग पर हरिद्वार से लाये गंगा जल का अभिषेक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें