उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू के रवैये को बेहद असंवेदनशील करार दिया और कहा कि भले ही हादसे का शिकार हुए लोग दूसरे राज्यों के मजदूर थे, लेकिन उनके प्रति सरकार की उदासीनता निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि अग्निकांड के समय फायर टेंडर कम क्यों पड़ गए और समय रहते आग पर काबू क्यों नहीं पाया जा सका, जिससे इतनी बड़ी जनहानि हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को कठोर सुरक्षा मानक तय करने होंगे।