अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नालागढ़ गुरु पूर्णिमा पर किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नालागढ़ में प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्लोगन और कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. मुकेश और डॉ. कुसुम महाजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कविता प्रतियोगिता में जाह्नवी प्रथम व इशिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में कोमल व कंगना विजेता व माधवी व विशाली उप विजेता रहीं। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सभी गुरुओं और मेंटर्स को नमन है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का सम्मान और आदर करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह अवसर अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंदर शेखर अवस्थी, निदेशक ऋषभ अवस्थी, रजत अवस्थी व अवस्थी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर कुमार उपस्थित रहे।