नालागढ-रोपढ़ मार्ग पर जगातखाना के समीप टैंकर को निकालती क्रेन। संवाद
टैंकर को निकालने आई मशीन से सड़क पर लगा जाम
देरशाम तक लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, हाइड्रा की भी ली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रुपनगर सड़क पर जगातखाना के पर एक पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क से नीचे उतर गया। टैंकर को हाइड्रा से निकालने के लिए सड़क पर जाम लग गया। लेकिन टैंकर नहीं निकल पाया। शाम पांच बजे इसे निकालने का कार्य शुरू किया। इस कारण नालागढ़ की ओर से राजपुरा और रूपनगर की ओर से ढेरोंवाल तक जाम लग गया। सबसे अधिक परेशानी पंजाब के नालागढ़ आने वाले कामगारों को उठानी पड़ रही है। वहीं रोपढ से आने वाली एचआरटीसी की बसों की सवारियां भी परेशान हो रही हैं।
शुक्रवार सुबह चार बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर जगातखाना के समीप सड़क के किनारे खाई की तरफ गिर गया। शाम पांच बजे उसे निकालने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक टैंकर निकल पाया। इसे निकालने से पहले मौके पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। प्रशासक मस्तराम के नेतृत्व में टीम ने पहले टैंकर पर पानी डाला । इसके बाद हाइड्रा मशीन से उसे निकालने के कार्य जारी किया गया। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि टैंकर को निकालने के लिए बड़ी मशीन मंगाई गई। जैसे ही टैंकर निकल जाता है तो यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।