संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। एसडीएम कार्यालय सभागार अर्की में नंबरदारों की एक अहम बैठक जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर व संगठन मंत्री भीम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अर्की इकाई का चुनाव हुआ। इसमें दिलाराम ठाकुर को चेयरमैन और जगत राम तनवर को इकाई प्रधान बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान चमनलाल, सचिव राकेश ठाकुर, सह सचिव प्रदीप ठाकुर व मदनसिहं, मनोहरलाल, जगत राम, नेम चंद, श्यामलाल, पद्म सिंह, आशा, कृष्णा, अनीता देवी, ललीत, गोविंद, बलदेव, होशियार सिंह आदि इकाई सदस्य बनाए गए। जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बैठक के बाद सभी नंबरदार अपनी समस्याओं को लेकर विधायक संजय अवस्थी से मिले। विधायक ने नंबरदारों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि विधायक संजय अवस्थी ने नंबरदारों को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट करवाने का आश्वासन दिया। जिसके लिए नंबरदारों ने संजय अवस्थी का आभार जताया। जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने सरकार का नंबरदारों का सम्मान करने पर आभार जताया।