फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप बैठक में गूंजे खराब बीज, सड़क और पेयजल के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद जिला परिषद की बैठक में जिप सदस्यों ने खराब टमाटर बीज, सड़क और पेयजल समस्या से जुड़े मुद्दे गूंजे। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की जबकि एडीएम सोलन जफर इकबाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान नवनियुक्त पार्षदों ने अपने क्षेत्र की कई समस्याओं पर सवाल किए और तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में पानी, बिजली, सड़क, बस और फोरलेन से प्रभावित रास्तों की सुविधा देने के लिए प्रश्न किए। इस दौरान नियमों को ताक पर रख दो पार्षदों के पति अधिकारियों से कई मुद्दों पर जवाब मांगते दिखे। कई पार्षदों के पति आगे की सीट पर बैठे जिस कारण कई अधिकारियों को पिछली कतार में बैठना पड़ा।
इस बैठक में सपरून वार्ड के पार्षद राजेंद्र सिंह ने कृषि विभाग से क्षेत्र में रॉकस्टार टमाटर के खराब होने पर मुआवजा देने का मुद्दा उठाया। इस दौरान बताया गया कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नौणी विवि के कृषि वैज्ञानिक भी इसकी जानकारी ले रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सलोगड़ा वार्ड के मनोज ने बागवानी विभाग से सब्सिडी की लंबित सूची की जानकारी मांगी और मशरूम कंपोस्ट यूनिट की स्थापना की स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए कहा। फोरलेन प्रभावित प्राइमरी स्कूल की जानकारी मांगी गई। वहीं सलोगड़ा प्राइमरी स्कूल के लिए पांच बीघा जमीन के स्थानांतरण के बारे में भी बताया।
अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई लोगों का अधिकार है। सभी अधिकारियों को इसके लिए गंभीर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें