फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टूटी सड़कें, पानी का संकट और बिजली की किल्लत के मुद्दों की गूंज

Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला परिषद की बैठक के दौरान मौजूद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष्य
विज्ञापन
सोलन में हुई जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक, अधिकारियों की जवाबदेही तय
विज्ञापन

गानणा में लंबे समय से खराब पड़ी पेयजल लाइन को जल्द मरम्मत करने के निर्देश
ममलीग के सायरीघाट वाया बकेसू नेरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को करें दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला परिषद सोलन की पहली त्रैमासिक बैठक में ग्रामीण समस्याओं पर कड़ा संज्ञान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शीला ने की। इसमें पानी की कमी, बदहाल सड़कें और कम वोल्टेज जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा और इनके सुधार के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए, वहीं अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई।
कुल 35 प्रमुख जन-मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी से जुड़े ये मुद्दे उठाए गए। कई सदस्यों ने पहली बैठक के बाद मुद्दे उठाने के लिए कोई मद नहीं लगाई थी। हालांकि, जो भी मदें आईं, उनमें से ज्यादातर का अधिकारियों ने मौके पर ही निपटारा कर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने प्रशासन के जन-समस्या निवारण प्रयासों का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पेयजल और सड़क संबंधी कार्य
ग्राम पंचायत क्यारड गांव गानणा में खराब पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत का मुद्दा उठा, जिस पर अधिकारियों ने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत कोट वार्ड नंबर 2 में डडोल कलां से डडोल खुर्द तक की पेयजल पाइप लाइनों का काम भी तेजी से चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ममलीग के सायरीघाट वाया बकेसू नेरी मार्ग पर जलभराव दूर करने के लिए नालियों के निर्माण के निर्देश दिए गए। जयनगर से रामशहर मार्ग भियूंखरी होकर जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति और अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत बशील के डूव और उपग्राम दोची में नए ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है। यह काम जल्द पूरा होगा, जिससे बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या खत्म होगी। अध्यक्ष शीला ने कहा कि जनता की समस्याओं का निवारण अधिकारी और जनप्रतिनिधि के आपसी समन्वय से ही संभव है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने बजट की कमी पर चिंता जताई और अनुपस्थित अधिकारियों पर अगली बैठक में कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें