संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने रत्योड़ गांव में सिंचाई ट्यूबवेल का कार्य शुरू कराया। इस कार्य पर 21 लाख की राशि खर्च की जाएगी। करीब दो सौ बीघा जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हरदीप सिंह बावा ने बताया कि यहां के लोगों की जमीन पानी के बिना बंजर हो गई थी। यह लोग पिछले लंबे समय से उनसे योजना की मांग कर रहे थे। उन्होंने ट्यूबवेल लगाकर लोगों को पुरानी को पूरा किया है। विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को पानी व सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन पंचायतों व गांव में पेयजल व सिंचाई की किल्लत है वहां पर सरकार की ओर से ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं भी सुनीं और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने जगातखाना में ढांग निहली पंचायत के लिए चिकनी खड्ड पर बनने वाले पुल के लिए जगह का निरीक्षण किया। इस मौके पर दभोटा के प्रधान कर्णवीर सिंह, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, सहायक अभियंता अभिषेक कपिल, जेई गोपाल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।