फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईआरजी संस्था ने आयुर्वेद दिवस पर प्रोजेक्ट प्रत्युषा किया शुरू

विज्ञापन
संस्था की प्रतिनिधि लोगो क पारंपरिक आनाज के बारे में जानकारी देते हुए- संवाद- संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आईआरजी ने नेस्ले आरएंडडी के सहयोग से प्रोजेक्ट प्रत्युषा को शुरू किया गया। इस शुभारंभ आईआरजी संस्था की परियोजना अधिकारी भावना सल्होत्रा ने किया। परियोजना का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेदिक भोजन, पारंपरिक अनाज और आयुष आहार को बढ़ावा देना है ताकि समुदाय को पारंपरिक पोषण के महत्व से अवगत कराया जा सके और समग्र स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सके। कार्यक्रम में सनेड़ गांव की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रुचि विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने समुदाय को दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक प्रथाओं को अपनाने के लाभों के बारे में संवेदनशील बनाया। टीम एवं पब्लिक हेल्थ डायटीशियन रितिका नेगी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आयुर्वेदिक अनाज जैसे रागी, ज्वार, बाजरा और जौ के बारे में जानकारी दी और उनके पोषण मूल्य का प्रदर्शन किया। इस पहल के माध्यम से आईआरजी एवं नेस्ले आरएंडडी स्थानीय समुदाय को ऐसे ज्ञान एवं परंपरागत आहार पद्धतियों से सशक्त बनाना चाहते हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक जीवन को बढ़ावा दें। इस मौके पर योगा के प्रशिक्षक मुकेश,आंगनबाड़ी व आशा वर्कर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें