बद्दी (सोलन)। बाल विकास परियोजना बद्दी के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त पद पर भर्ती के लिए 13 नवंबर को एसडीएम बद्दी कार्यालय में पूर्वाह्न 11.00 बजे साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र चनालमाजरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर आवेदन, पूर्ण वांछित सत्यापित दस्तावेज सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में 10 नवंबर को सायं 5 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड व संस्थान से 10वीं या 12वीं या समकक्ष होनी चाहिए। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन सभी प्रमाणपत्र व दस्तावेज की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।