फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में नए सिरे से होगा चौकों का नामकरण, धन सिंह गुर्जर के नाम पर होगा वर्तमान चौक

Sun, 01 Nov 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
दून विधायक रामकुमार चौधरी चौकों के नामकरण और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के फैसले की ज
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज के नामकरण पर उठी आपत्तियों के बाद विधायक ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। चौकों के नामकरण को लेकर बद्दी में शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। विभिन्न समुदायों की आपत्तियों और विरोध के बाद दून विधायक रामकुमार चौधरी ने नए सिरे से नामकरण करने की घोषणा की है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौकों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि जिन नामों को लेकर विवाद हुआ था, उन पर अब आगे नहीं बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की भावनाओं का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सम्राट मिहिर भोज के नाम पर चौक का नामकरण करने के प्रस्ताव को लेकर हरियाणा से भी एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। इस मामले में कई लोगों ने आपत्तियां जताई थीं। ऐसे में विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अब वर्तमान चौक का नाम 1857 की क्रांति के नायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में गुर्जर समुदाय की बड़ी आबादी है और समाज के लोगों ने अपने महापुरुष को सम्मान देने की मांग की थी।
इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के लेबर चौक पर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य श्रमिकों, मिस्त्रियों और राजमिस्त्रियों के योगदान को सम्मान देना है। तहसील चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं, नवनिर्मित छतरी चौक पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा लगाने की योजना है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि सभी वर्गों और महापुरुषों को सम्मान देना है। चौकों के नामकरण को लेकर पहले की गई घोषणा के बाद विवाद पैदा हुआ था। अब नए प्रस्तावों के बाद यह मुद्दा एक बार फिर बद्दी की स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें