फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 440 विद्यार्थियों ने दी जेईई, नीट की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग और बूट कैंप की सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने के लिए जिले में अवंति फेलो योजना के तहत जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योजना के तहत सोलन जिले से कुल 557 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 440 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। योजना की समन्वयक मीनाक्षी शर्मा ने बद्दी स्थित सीबीएसई विद्यालय के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, जिला परियोजना अधिकारी सोलन डॉ. राजेंद्र वर्मा ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन के परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश शिमला को भेजी जाएंगी। परीक्षा के परिणामों के आधार पर पूरे प्रदेश से सुपर-100 योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न जिलों में होने वाले विशेष बूट कैंप के माध्यम से इन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली बच्चों को इस बेहतरीन पहल का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद मेधावी को समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी प्रतिभा को सही दिशा देकर अपने डॉक्टर या इंजीनियर बनने के सपने को साकार कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें