फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अधिकारियों को निर्देश, अवैध निर्माण हटाए, सीसीटीवी कैमरे चालू करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट मधाला टाउनशिप का दौरा कर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट ने मधाला टाउनशिप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टाउनशिप में पसरी अव्यवस्थाओं और सुरक्षा खामियों पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया। सीईओ ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि टाउनशिप में हो रहे अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को अविलंब चालू किया जाए। निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिचंद चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने सीईओ को बताया कि सेंसीवाला की ओर से गेट न होने के कारण कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस पर संज्ञान लेते हुए सीईओ ने सुरक्षा की दृष्टि से जल्द गेट लगाने के निर्देश जारी किए। साथ ही, कॉलोनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाने को भी कहा। एसोसिएशन ने सीईओ के ध्यान में लाया कि टाउनशिप में कुल 850 प्लॉट हैं, लेकिन केवल 350 परिवारों का ही यहां बसेरा है। खाली पड़े प्लॉटों में झाड़ियां उग आने से वहां अजगर और जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। सीईओ ने विभाग को इन खाली प्लॉटों की सफाई करवाने और सर्विस लाइनों व सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए। इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सलाहकार राजेंद्र राणा, योगेश पंवर, हरिकिशन सहित हिमुडा के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सेन, सहायक अभियंता संदीप व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें