फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टूटे झूलों को हटाने, पार्कों की देखरेख के लिए नई भर्ती करने का दिए निर्देश

विज्ञापन
बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम की आयुक्त- संवाद।
विज्ञापन
बद्दी के वार्ड आठ में नगर निगम के समाधान शिविर में आयुक्त ने किया समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम ने वार्ड आठ में समाधान शिविर आयोजित किया। शिविर सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता निगम की आयुक्त सोनाक्षी तोमर एवं सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर ने की। इस अवसर पर लोगों की समस्याओं का आयुक्त और सहायक आयुक्त ने मौके पर ही समाधान किया। शिविर में लोगों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्कों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पार्कों में लगे झूले टूट चुके हैं और इन्हें हटाने से पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है। निगम आयुक्त ने टूटे हुए झूलों को हटाने और पार्कों की देखरेख के लिए नई भर्ती कराने का आदेश दिया। इसके अलावा लोगों ने स्ट्रीट लाइट और खराब सड़कों की समस्याएं भी उठाई। सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछा दी गई है और अब सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का मौके पर आदेश भी दिए गए। चक्का रोड की खस्ताहाल स्थिति पर भी लोगों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि ओमैक्स कॉलोनी में उद्योगपति और बाहर से फ्लैट खरीदने वाले लोग रहते हैं, लेकिन सड़क खराब होने से गंदगी की समस्या बनी हुई है। अंकुर ठाकुर ने बताया कि यह मार्ग बीबीएनडीए के अधीन है और सड़क की मरम्मत का कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। समाधान शिविर में सहायक अभियंता विनोद पाल, योगेश्वर सिंह नेगी, जेई नितिन ठाकुर, सफाई सुपरवाइजर रंजना व महेंद्र समेत स्थानीय नागरिक संजीव कौशल, अनिल शर्मा, रामबली, संजीव मित्तल, गुलशन मेहता, राज संधू, मनीष और अन्य लगभग तीन दर्जन लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें