फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के काम में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

अधिकारियों से मांगा पूरा माह के कार्य का शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति जांचने के लिए एनएचएआई के हिमाचल प्रदेश परियोजना निदेशक आनंद दईया ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरे महीने का कार्य शेड्यूल भी मांगा, ताकि प्रतिदिन होने वाले कार्यों की निगरानी की जा सके।
परियोजना निदेशक ने बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने का कार्य जल्द शुरू करने को कहा। बद्दी में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बद्दी में फ्लाईओवर और उसके नीचे बनने वाले मार्ग का काम बेहतर ढंग से पूरा करना जरूरी है, ताकि इस व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव जारी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के साथ-साथ आसपास के लोगों और राहगीरों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

भुड्ड बैरियर के समीप प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। यहां पुल बनाने के लिए पहले काजवे तैयार किया जाएगा। हालांकि, पुल के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन के कारण फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए बिजली बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने और बिजली के तार हटाए जाने के बाद कंपनी की रिंग मशीन से पुल निर्माण का काम शुरू किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के आर. कर्नल अजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें