फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क, पटाखों की बिक्री पर रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर शहर में स्थापित 33 फायर हाइड्रेंट की जांच पूरी
विज्ञापन

दो दमकल वाहन, 24 अधिकारी और जवान रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। रामपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। वहीं, पटाखों की बिक्री पर नजर रखी जा रही है। पाटबंगला से लेकर डकोलढ़ तक नगर परिषद क्षेत्र में आग की घटना से निपटने के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्य शहर में स्थापित किए गए 33 फायर हाइड्रेंट की जांच का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि दो दमकल वाहनों को भी तैनात किया गया है। दिवाली से पूर्व विभाग के प्रभारी शहर में पटाखों के स्टॉलों की रोजाना निगरानी कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने दिवाली पर्व को लेकर कुल 24 अधिकारी और जवानों को तैनात किया है। इनमें दो प्रभारी, दमकल कर्मी और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। भले ही विभाग ने आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हों, लेकिन रामपुर शहर में हुआ अतिक्रमण कहीं न कहीं आग की घटना के वक्त प्रशासन और दमकल कर्मियों की परेशानी बढ़ा सकता है। शहर के मुख्य बाजार में गांधी पार्क से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक जगह-जगह अतिक्रमण परेशानियों का कारण बना हुआ है। हर बार नगर परिषद अतिक्रमण से निपटने के दावे तो करती है, लेकिन हालात में आज दिन तक कोई सुधार नहीं हो पाए हैं। ऐसे में आग लगने की घटना के वक्त अतिक्रमण की समस्या परेशान कर सकती है। अग्निशमन विभाग रामपुर के प्रभारी कृष्ण सैनी ने बताया कि दिवाली को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के सभी फायर हाइड्रेंट जांच लिए गए हैं। दो अधिकारी और 22 जवानों सहित एक बड़ा और एक छोटा दमकल वाहन आग से निपटने के लिए तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से रोजाना पटाखों के बिक्री स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें