बद्दी (सोलन)। शाहपुर मार्ग पर एक टैंकर की चपेट में कार के आने से तीन लोगों की मौत के बाद हादसे में घायल पीजीआई रेफर महिला रमेश कौर की भी मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल छोटी बच्ची की हालत को ठीक बताया जा रहा है। टैंकर चालक अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि हादसे घायल महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। छोटी बच्ची की हालत में सुधार है। टैंकर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।