पुलिस की पाठशाला...................
साइबर ठगी से बचाव के भी बताए तरीके, हेल्पलाइन नंबर भी बताए
दाड़लाघाट स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, नशे से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
दाड़लाघाट थाना प्रभारी पंकज शर्मा और मुख्य आरक्षी कावेरी जरयाल ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी के साथ ओटीपी और यूपीआई पिन साझा नहीं करना चाहिए और अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर मीरा, अश्विनी, हेमराज, विजय चंदेल, केशव वशिष्ठ सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 112 आपातकालीन सहायता, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल सहायता और 1930 साइबर अपराध से संबंधित शिकायत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न चलाने और नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही अच्छी संगत अपनाने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल पढ़ाई व सकारात्मक गतिविधियों के लिए करने की सलाह दी गई।
विद्यार्थियों के सवाल, अधिकारियों के जवाब
श्रुति: यदि कोई व्यक्ति ओटीपी मांगे तो क्या करना चाहिए?
जवाब: किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए।
भूमिका: सुनसान जगह पर परेशानी होने की स्थिति में क्या करना चाहिए?
जवाब: ऐसी स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है।
साक्षी: यदि कोई व्यक्ति किसी मुकदमे का आरोपी बताकर वीडियो कॉल करे तो क्या करना चाहिए?
जवाब: यह साइबर ठगी का प्रयास हो सकता है। बातचीत आगे बढ़ाने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करना चाहिए।
सोनिया व ऋषिता: उत्पीड़न, छेड़खानी या व्यक्तिगत जानकारी के गलत इस्तेमाल की स्थिति में शिकायत कहां की जा सकती है?
जवाब: ऐसी शिकायत के लिए 1090 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
दाड़लाघाट के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जा