गणपति एजुकेशनल सोसाइटी परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे व अन्य। स्रोत :
कुनिहार में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, 90 लोगों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सोलन की ओर से कुनिहार स्थित गणपति एजुकेशनल सोसायटी परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित करीब 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डीएलएसए सोलन के सचिव प्रशांत नेगी ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, निशुल्क कानूनी सहायता और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्याय तक समान पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। इस दौरान बाल श्रम निषेध कानून, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और नशे के दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी राकेश शांडिल ने दिव्यांगता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सहारा योजना और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चल रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी।