फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टीबी के कारण, लक्षण और उपचार पर दी जानकारी

विज्ञापन
साईं संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सोलन में विश्व क्षय रोग के उपलक्ष्य पर टीबी को अराने
विज्ञापन
साईं संजीवनी संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

समय पर जांच और इलाज को बताया जरूरी
जागरूकता और भेदभाव खत्म करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साईं संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सोलन में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम हां! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं रही। इसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सविता अग्रवाल, प्रधानाचार्य दिव्या वर्मा सहित शिक्षक मनीषा तनवर, सुमन, प्रभा, निकिता, विपाशा, अंजली और हर्षिता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने टीबी जागरूकता के लिए गतिविधियों में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की खुशी, द्वितीय वर्ष की खुशबू और प्रथम वर्ष की कनिका ने टीबी के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर मेकिंग में चेतना, मुस्कान (द्वितीय वर्ष) और मुस्कान (प्रथम वर्ष) ने भाग लिया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में दीक्षा, नेहा ठाकुर, भूमि, साधना, मुस्कान और महक ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सविता अग्रवाल ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच और सही इलाज से इसे समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने, भेदभाव खत्म करने और मरीजों को सहयोग देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें