फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धुंदन के ट्यूरू में पशुपालकों को दी स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत धुंदन के ट्यूरू गांव में कामधेनु हितकारी मंच ने पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. स्वर्ण सेन ने की। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. देवराज शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी धुंदन डॉ. वरुण पूरी ने पशुपालन से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. देवराज शर्मा ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, देखभाल और स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसान वर्ग को पशुपालन को व्यावसायिक उन्नति का एक महत्वपूर्ण साधन बताया और तकनीकी रूप से पशु पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 34 किसानों को खनिज मिश्रण और कृमिनाशक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें