फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लोदी माजरा स्कूल में बच्चों को दी करियर पर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदी माजरा में करियर को लेकर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें बद्दी विवि में कार्यरत प्रोफेसर व सेवानिवृत्त कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक देश राज ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा के अथक प्रयास से संभव हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के नौवीं से जमा दो श्रेणी के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी संकाय के विद्यार्थियों को उनके विषय अनुसार करियर के अवसर बताए। कला संकाय के विद्यार्थी बीबीए, बीसीए और बीए में स्नातक की डिग्री कर सकते हैं। स्नातक के बाद उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के अवसर मिल सकते हैं। प्रोफेसर ठाकुर ने उज्ज्वल भविष्य को बनाने में सतत् परिश्रम की महत्ता को विशेष बताते हुए इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। छात्रों को कृषि की महत्ता और उससे जुड़े व्यवसाय की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्याम सिंह, कंचन, सुमिता शर्मा, सुनीता देवी, सीमा देवी, अंजू, रमेश और पीटीआई मनजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें