फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी स्कूल में विद्यार्थियों को दी संतुलित आहार व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी में जागरूकता सत्र में बच्चों को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बद्दी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए पोषण एवं स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सत्र का संचालन स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा और सुषमा शर्मा ने किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया। सत्र के दौरान बच्चों को बताया गया कि पोषण सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और व्यवहार तीनों के संतुलन से जुड़ा है। सत्र में विद्यार्थियों को रोजाना स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लाभ, फल, सब्जियों, अनाज और दालों का संतुलित सेवन, हाथ धोने की सही तकनीक और संक्रमण से बचाव के उपाय, कुपोषण के लक्षणों की पहचान और रोकथाम व पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें