संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विशेष अभियान के तहत दधोगी में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार शांडिल, काउंसलर, एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाएं, सिविल अस्पताल अर्की ने उपस्थित महिलाओं को एनीमिया, मासिक धर्म स्वच्छता, दंत स्वास्थ्य, नेत्र देखभाल, तपेदिक (टीबी), एचआईवी/एड्स, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पोषण पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भावस्था में विशेष देखभाल और नियमित जांच अनिवार्य है। गर्भवती महिला को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की गोलियां समय पर लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण, एचआईवी और सिफलिस की जांच करवाना आवश्यक है ताकि बच्चे को संक्रमण से बचाया जा सके।