फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: महिलाओं की दी सुरक्षित मातृत्व की जानकारी

विज्ञापन
नालागढ़ में आईआरजी संस्था की ओर से महिलाओं की जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था एवं ग्लेनमार्क फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा और पिंकी वर्मा ने महिलाओं को मातृत्व के विभिन्न चरणों में आवश्यक देखभाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन, संतुलित आहार, संस्थागत प्रसव, नवजात का समय पर टीकाकरण और प्रसवोपरांत देखभाल अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से प्रवासी महिलाओं की भागीदारी कार्यक्रम की खास बात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें