अर्की विस में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और ईवीएम संचालन के बारे में प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी यादवेंद्र पाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी और अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व और संचालन की विधि के बारे में जागरूक करने के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र में अवेयरनेस टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का चलाया गया।
इसी कड़ी में वीरवार को अवेयरनेस टीम को अर्की विधानसभा क्षेत्र के बायला, छियाछी, हथयोड़ा, बड़ोखरी में मतदाताओं को प्रशिक्षित और जागरूक के लिए भेजा गया। इसमें प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी प्रदान की गई।