संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के बारे में बताया गया। इसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत स्कूल में करवाया गया। इसमें प्रथम वाहिनी एनसीसी सोलन से हवलदार तसवीर मलिक ने शिरकत की। इसी के साथ विद्यार्थियों को भारतीय सेना में भविष्य बनाने के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई। इसी के साथ तैयारी करने की सलाह भी दी गई। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के नियमों और अग्निवीर योजना के तहत सेना में सेवाएं देने के लिए आवश्यक योग्यता के बारे में बताया। विज्ञान संकाय के विद्यार्थी सेना में सीधे तौर पर अफसर बनने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कृमि दिवस पर प्रवक्ता जीव विज्ञान नीलम शुक्ला ने विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की दवाई भी दी। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी सुमन बट्टू, अनिता कौंडल, रुचि गुप्ता, अमर सिंह वर्मा उपस्थित रहे।