फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एमएसएमई उद्यमियों को डिजिटल परिवर्तन व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
नालागढ़ में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते हुए लधु उद्यमी- स्रोत-उद्योग विभाग।
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने नालागढ़ में आयोजित की कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय और उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नालागढ़ के एमएसएमई उद्यमियों को डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण, क्लस्टर विकास, हरित उद्योग पहल और सरकारी सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना था। प्रतिभागियों को बताया गया कि इन पहलों के माध्यम से उद्योगों की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता और दीर्घकालिक स्थिरता को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला में डिजिटल परिवर्तन विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने उद्योग 4.0 समाधानों, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग टूल्स और सरल डिजिटल अपनाने की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की टीम ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं एमएसएमई को तकनीकी रूप से सशक्त और भविष्य के उद्योग मॉडल से जोड़ने में मददगार साबित होती हैं। कार्यशाला में सनी ग्रैक, विनीत, अंशुल सहगल, अनिल शर्मा, हरबंस लाल पटियाल समेत स्थानीय उद्योग संघ और उद्यमी समूहों के लगभग 50 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें