डांगरी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत: आईपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन की ओर से ग्राम पंचायत डांगरी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जन शिक्षण संस्थान के निदेशक हरमिंदर वर्मा ने की। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के किशोरियों व महिलाओं के कौशल विकास के लिए कार्यांवित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन शिक्षण संस्थान सोलन ने सहायक ड्रेस मेकर, दर्जी, ब्यूटी केयर सहायक इत्यादि कोर्स निशुल्क करवाए जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जन शिक्षण संस्थान सोलन से संपर्क कर सकते हैं। जिला मिशन समन्वयक सोलन रेनू शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 व अन्य महिला केंद्रित कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।