फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में बैंकिंग योजनाओं पर बांटी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा व जिला अग्रणी बैंक से कादंबनी उपस्थित रहे। कार्यशाला जिले की सभी विकास खंडों से चयनित 33 एफएल-सीआरपीएस की भागीदारी से संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरुकता को सशक्त करना और दीदियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में बैंक लिंकेज कार्यक्रम, बैंक वार्ता के प्रकार व लाभ, केवाईसी प्रक्रिया, वित्तीय फर्जीवाड़ों से बचाव, हिमकेयर, आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना, ऋण अनुशासन का महत्व, डिजिटल भुगतान प्रणाली, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें