फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अभिभावकों को दी विद्यांजलि पोर्टल की जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य में सुधार करने पर भी चर्चा

Sun, 31 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का गृह कार्य पूर्ण करवाने पर भी दिया जोर
विज्ञापन


मंगरुड स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट(सोलन)। शिक्षा खंड धुंदन के तहत राजकीय उच्च विद्यालय मंगरुड में सत्र के तीसरे शिक्षा संवाद का आयोजन किया। शिक्षा संवाद में अभिभावकों ने अपने बच्चों के बारे अध्यापकों से उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट ली और भविष्य में सुधार करने पर चर्चा की। विद्यालय के मुख्याध्यापक लच्छी राम ठाकुर ने अभिभावकों से बच्चों का गृह कार्य पूर्ण करवाने पर जोर दिया। नैतिक शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


अभिभावकों को विद्यांजलि पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यांजलि पोर्टल भारत सरकार के द्वारा एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालय के लिए अपनी सेवाएं और किसी प्रकार का मेटेरियल (वस्तु) दे सकता है। व्यक्ति को सर्व प्रथम अपने आपको वॉलंटियर पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। शिक्षा संवाद के अवसर पर नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सरकार की दिशा निर्देशों के अनुसार प्राथमिक और उच्च विद्यालय की एक संयुक्त क्लस्टर कमेटी का भी गठन किया गया ताकि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों जिसमें विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी प्रयोगशाला, पुस्तकालय, सुबह की सभा, खेल का मैदान, कमरे इत्यादि की साझेदारी सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय मंगरूड की मुख्य शिक्षिका रेखा शर्मा, उच्च विद्यालय मंगरूड से मीनाक्षी शर्मा, मनोरमा, माला, नरेंद्र कुमार, राजीव, मदनलाल शास्त्री, शशि पाल, संजय कुमार, एसएमसी की प्रधान कलावती, पंचायत प्रधान शंकर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें