फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिक्षकों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी

विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में नई ​शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत: स्कूल 
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल में एनईपी-2020 पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/सुबाथू। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू ने शिक्षकों की क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया। इस सत्र में शिक्षकों को बताया गया कि एनईपी 2020 कैसे कक्षाओं को रचनात्मकता, जिज्ञासा और आनंददायक सीखने के जीवंत स्थानों में बदल सकती है। इस प्रेरक सत्र का नेतृत्व पाइनग्रोव स्कूल के दो वरिष्ठ शिक्षकों देवेंद्र गुमरा और सोनिया कपूर ने किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और चर्चाओं के माध्यम से एनईपी 2020 के प्रमुख पहलुओं को समझाया। कार्यशाला में सोलन जिले के चार स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। इनमें टैगोर वनस्थली स्कूल, द फ्लोरेंस स्कूल, पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर और पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के कुल 50 शिक्षक शामिल थे। सभी शिक्षकों ने एनईपी के तहत शिक्षा में होने वाले बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के हेड टीचर पंकज शर्मा ने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षाओं में रचनात्मकता और जिज्ञासा को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को कैसे अधिक जीवंत और आनंददायक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें