फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाकनाघाट में आयोजित हुई पूर्व सैनिक लीग की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। वाकनाघाट पंचायत भवन में पूर्व सैनिक लीग की बैठक ब्लॉक इकाई अध्यक्ष नायक वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों को सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग सोलन के कल्याण प्रबंधक बृजेश कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं, इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए दस्तावेज तैयार करने के बारे विस्तृत रूप से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिकों को उनके आवेदन पत्र में रहने वाली विसंगतियों की जानकारी दी गई और कई आवेदकों के आवेदन में रही कमियों को ठीक किया। उन्होंने सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में कैप्टन राजकुमार को वाकनाघाट, देलगी और छावशा क्षेत्र का समन्वय अधिकारी चुना गया। इसके साथ पांच नए पूर्व सैनिकों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें