फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी गई प्राचीन जीवनशैली की जानकारी

Mon, 10 Aug 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
​राजकीय महाविद्यालय सोलन में आयोजित आदिवासी गौरव अभियान के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षकगण। 
विज्ञापन
सोलन डिग्री कॉलेज में मनाया गया आदिवासी गौरव अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की रोवर रेंजर इकाई ने रविवार को भारत स्काउट एवं गाइड के ''डायमंड जुबली'' समारोह के उपलक्ष्य में 'आदिवासी गौरव अभियान' का आयोजन किया। महाविद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जागरूकता का एक सुंदर मेल देखने को मिला। प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने रोवर रेंजर यूनिट सोलन के आदिवासी समुदाय की समृद्ध विरासत और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए यूनिट की सराहना की और विद्यार्थियों को उनके साथ किए संवाद में बताया कि आदिवासी समुदायों के पास प्राचीन काल से ही स्वस्थ जीवन शैली जीने का एक समृद्ध ज्ञान है, जिसे संजोना और संरक्षित करना वर्तमान समय कि मांग के साथ अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के समन्वयक और रोवर लीडर डॉ. एनआर कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय और स्वास्थ्यवर्धक पौधे रोपे गए। इन पौधों में मुख्य रूप से लेमन ग्रास, गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, एलोवेरा, ब्राह्मी, पुनर्नवा, और शतावरी शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय के बीच औषधीय पौधों के ज्ञान और इनके चमत्कारी स्वास्थ्यवर्धक गुणों और उनके महत्व को समझना, बढ़ावा देना और आदिवासी समुदायों द्वारा पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों में दिए गए अमूल्य योगदान को सम्मान देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें